भारतीय किसान यूनियन आर्मी के अध्यक्षों ने पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

देहरादून बॉबी/राहुल वर्मा
भारतीय किसान यूनियन आर्मी द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। वही मीडिया से बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चमन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी। भारतीय किसान यूनियन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह राठौर ने कहा की इन आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी ने बताया की वो पति के साथ खुद भी करती है खेती व ट्रैक्टर भी खुद चलती है उनका कहना था कि जब डी एम और आईपीएस ऑफिसर एक महिला हो सकती है तो क्या एक किसान की बेटी खेती नहीं कर सकती। इसीलिए मैं अपने पति के साथ मिलकर करती हु खेतो का काम। वही भारतीय किसान यूनियन आर्मी के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयो ने जिसमे कैप्टन विष, संगठन मंत्री पुंडीर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, व नरोत्तम चौहान और मुन्ना चौहान व उनके अन्य साथी साथ ही अन्य महिलाओं ने भी मिलकर पौधरोपण किया।और मीडिया के जरिए तमाम देशवासियों के यह संदेश दिया की इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा अत: प्राकृतिक को बचाने के लिए आम लोगों को प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।